{"_id":"6af4cd8d5ad7485af502c88c","slug":"cold-to-intensify-in-punjab-rain-alert-issued-for-several-districts-over-the-next-two-days-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13666-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदलेगा माैसम: कई जिलों में आज और कल बरसात का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड; सुबह-शाम धुंध भी छाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदलेगा माैसम: कई जिलों में आज और कल बरसात का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड; सुबह-शाम धुंध भी छाएगी
Thu, 12 Nov 2026 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:48 AM IST
सार
पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ेगी ठंड
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पठानकोट और होशियारपुर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। 14 से 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा और फरीदकोट में सबसे अधिक 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 30.8, पटियाला में 30.4, लुधियाना में 30.2, अमृतसर में 28.6 और पठानकोट में 26.4 डिग्री तापमान रहा।
रात में सबसे कम 12 डिग्री तापमान एसबीएस नगर में दर्ज किया गया। बरनाला में न्यूनतम तापमान 17.4, बठिंडा एयरपोर्ट पर 17.1, अमृतसर में 15.4, लुधियाना में 14.8 और पटियाला में 14.2 डिग्री रहा।