सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gutka Sahib desecrated in Rajpura accused arrested

राजपुरा में गुटका साहिब की बेअदबी: लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, घटना से इलाके में तनाव का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि बरामद किए गए श्री गुटका साहिब को पुलिस कर्मचारियों द्वारा पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह में सुशोभित कर दिया गया है।

Gutka Sahib desecrated in Rajpura accused arrested
गुटका साहिब की बेअदबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला के राजपुरा में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना हुई है। राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुटका साहिब के अंग फटे हुए मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति के पास से श्री गुटका साहिब बरामद हुए जिनके अंग (पन्ने) फटे हुए थे। इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष पैदा हो गया और हंगामा शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


चश्मदीदों के अनुसार, घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने कथित आरोपी की पिटाई भी की, जिसके बाद उसे राजपुरा सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने मानसिक बीमारी का दिया हवाला
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लकी (निवासी मिर्च मंडी, राजपुरा) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी एक गुरसिख परिवार से संबंध रखता है। आरोपी की मां ने रोते हुए बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसका दिमागी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि लकी पहले खुद पाठी रहा है और उनका परिवार गुरु घर का अनन्य श्रद्धालु है, इसलिए वे ऐसी घटना के बारे में सोच भी नहीं सकते।

मर्यादा के अनुसार गुरुद्वारा साहिब पहुंचाए गए गुटका साहिब
एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि बरामद किए गए श्री गुटका साहिब को पुलिस कर्मचारियों द्वारा पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह में सुशोभित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि इलाके में शांति बनाए रखी जाए और कानून को अपने हाथ में न लिया जाए। पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed