सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Troubled by his wife husband set himself on fire and died in Patiala crime news

Punjab: व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मौत, मां बोली- बेटे को बहू करती थी परेशान; बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 Jan 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पटियाला में व्यक्ति ने खुद को आग लगा दी। आग से झुलसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बहू पर आरोप लगाया है। 

Troubled by his wife husband set himself on fire and died in Patiala crime news
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला में एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम घर पर उठाया है। आग से बुरी तरह झुलसने की वजह से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है। व्यक्ति ने यह कदम पत्नी से तंग होकर उठाया है। मृतक की पहचान 38 साल के विजय कुमार निवासी ग्रीन लहल कॉलोनी के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने मामले में मृतक की मां के बयान पर आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

Trending Videos


मृतक विजय कुमार की मां बंती देवी ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक उनके बेटे विजय कुमार की शादी बनूड़ की रहने वाली सीमा के साथ हुई थी। सीमा अकसर घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर पति विजय कुमार के साथ लड़ाई-झगड़ा कर उसे तंग-परेशान करती रहती थी। यही नहीं वह बच्चों को भी अपने पिता से मिलने नहीं देती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहड़ी वाले दिन जब आरोपी सीमा अपने काम पर चली गई, तो पीछे से विजय कुमार ने पत्नी से तंग आकर अपने कमरे में खुद को आग लगा ली। आग से बुरी तरह से झुलसने के कारण विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक विजय कुमार की मां के बयान पर आरोपी पत्नी सीमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed