सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooter-riding couple injured in car collision, daughter dies

Sonipat News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल, बेटी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Scooter-riding couple injured in car collision, daughter dies
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


गन्नौर (सोनीपत)। जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती और उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर 5 वर्षीय बच्ची नायरा की मौत हो गई।



पानीपत के समालखा निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह पत्नी नेहा और दोनों बेटियों 10 वर्षीय दान्या व 5 वर्षीय नायरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत जा रहे थे। जब वह गन्नौर फ्लाईओवर के पास कृष्णा ढाबा के नजदीक पहुंचे तो कार चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी जीटी रोड के किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसे में सभी घायल हो गए जबकि आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। घायलों को पहले उपमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया।
परिजन सभी को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाए जहां पर उपचार के दौरान नायरा की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी पानीपत के गांव पसीना निवासी दीपचंद की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed