{"_id":"69d67b16ab05af38e70ae0a4","slug":"awareness-campaign-launched-for-a-happy-life-with-a-healthy-mouth-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152121-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वस्थ मुंह से ही खुशहाल जीवन चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वस्थ मुंह से ही खुशहाल जीवन चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24 : सोनीपत के गोहाना स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में ओरल हेल्थ की जानकारी देते चिकित्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओरल हाइजीन को लेकर 20 मार्च से 20 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। इस वर्ष की थीम हेल्दी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ है। इसका मतलब है कि अगर हमारा मुंह और दांत स्वस्थ रहेंगे तो हम एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ओरल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारन और गोहाना अस्पताल के दंत सर्जन डॉ. राकेश रोहिला ने छात्राओं को दांतों और मुंह की सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुंह की सही सफाई रखने से कई तरह की बीमारियों से भी बचाव हो सकता है। छात्राओं को ओरल हाइजीन से जुड़ी जरूरी बातें बताई गईं और स्वस्थ दांतों के लिए सही आदतें अपनाने की अपील की गई।
Trending Videos