Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, laborers were found working late at night—filling bags of wheat and unloading crops from trolleys—while gate passes were being issued at the Mandi gate.
{"_id":"69d744dab9192460f7037b52","slug":"video-in-sonipat-laborers-were-found-working-late-at-night-filling-bags-of-wheat-and-unloading-crops-from-trolleys-while-gate-passes-were-being-issued-at-the-mandi-gate-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रात के समय गेहूं के बैग भरते और ट्रालियों से फसलों को उतारते मिले मजदूर, मंडी गेट पर गेट पास बनाए जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रात के समय गेहूं के बैग भरते और ट्रालियों से फसलों को उतारते मिले मजदूर, मंडी गेट पर गेट पास बनाए जा रहे
रोहतक रोड अनाज मंडी में रोजाना देर रात तक गेहूं की खरीद हो रही है। बुधवार रात 9 बजे संवाददाता मंडी में गए तो रात के समय गेहूं के बैग भरा जा रहा था और ट्रालियों से फसलों को उतारा जा रहा था। मंडी में 90 हजार क्विंटल पहुंचा हुआ था, इनमें से हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) 42 हजार बैग भरे जा रहे थे।
अनाज मंडी के गेट पर फसल लेकर पहुंचे किसानों को गेटपास जारी किए जा रहे थे। मंडी के गेट पर स्थित कांटे पर रात के समय चार कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। इनमें से एक कर्मचारी किसानों की बायोमेट्रिक कर रहा था, लेकिन किसानों को मंडी में गेहूं बेचने में दिक्कत न आए। रात 9 बजे तक 111 गेट पास जारी हो चुके थे।
सोनीपत मंडी में 91 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ था। खरीद एजेंसी ने नमी ज्यादा होने की बात कह दो दिन से खरीद बंद कर दी था। वहीं, हैफेड बारदाना उपलब्ध न होने के कारण सोनीपत अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आढ़तियों ने हड़ताल रखी था।
इसका असर गेहूं की आवक पर भी दिखाई दिया था। बुधवार दोपहर 1 बजे तक महज 26 गेट पास ही कट पाए थे। शाम चार बजे बारदाना मिलने के बाद पहले से खरीदा गया 21 हजार क्विंटल गेहूं भरा गया। रात नौ बजे तक मजदूर बैग में गेहूं भरते मिले और साथ ही उनकी तौलाई भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।