सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Aluminium foil rolls stolen from a pharma company, eight accused arrested

Kangra News: फार्मा कंपनी से एल्युमिनियम फॉयल रोल चोरी, आठ आरोपी किए गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Aluminium foil rolls stolen from a pharma company, eight accused arrested
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। क्षेत्र में कुछ दिन से बंद पड़ी एक फार्मा कंपनी से 150 एल्युमिनियम फॉयल रोल और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब 3.50 लाख रुपये के सामान की चोरी मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फार्मा कंपनी के अकाउंटेंट विजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि 1 से 4 अप्रैल 2026 के बीच आरोपियों ने कंपनी में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर सामान चोरी किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार निवासी डडोआ, अनुराग और अभिषेक निवासी रिड़ी, राज और लवली निवासी टैरेस, रोहित और रजत निवासी जवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने कंपनी से चोरी के सामान को टैरेस के कबाड़ी का काम करने वाले वीरेंद्र सिंह को बेचा था, जिस पर पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार किया है।
सामान रिकवर करने के साथ पुलिस ने 40 हजार रुपये नकदी भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि फार्मा कंपनी को कुछ दिन पहले ही श्रम निरीक्षक ने कुछ नियमों को पूरा न करने पर बंद करवाया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जवाली के आरोपियों पर इससे पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप लग चुके हैं और उस दौरान भी मामला पुलिस थाना तक पहुंचा था।
उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना संसारपुर टैरेस में दर्ज चोरी मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तार को भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed