सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   11-year-old student dies after being hit by a taxi while crossing the road

Kangra News: सड़क पार करते टैक्सी की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Apr 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
11-year-old student dies after being hit by a taxi while crossing the road
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भड़ोली क्षेत्र के कुटियारा स्कूल में दाखिला लेने के बाद घर लौट रहे 11 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान धर्मशाला से नादौन की ओर जा रही एक टैक्सी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान ऋषभ पटियाल पुत्र लबलू पटियाल निवासी गांव धनोट, तहसील ज्वालामुखी के रूप में हुई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने परिवार के साथ स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर घर लौटने वाला था। सड़क पार करते समय अचानक हुई इस टक्कर से उसके सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद टैक्सी चालक आशीष ने गाड़ी रोकी और घायल ऋषभ को अपनी ही टैक्सी में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था, जबकि उसका छोटा भाई गौरव अभी उससे छोटा है। दाखिले की खुशी के बीच अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। टैक्सी चालक ने अस्पताल में बच्चे को पहुंचाने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed