{"_id":"69d75464f0fcb42dcb09bdb2","slug":"video-kangra-bjp-rally-from-jodhamal-sarai-to-deputy-commissioners-office-targets-himachal-government-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: जोधामल सराय से उपायुक्त कार्यालय तक भाजपा की रैली, हिमाचल सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: जोधामल सराय से उपायुक्त कार्यालय तक भाजपा की रैली, हिमाचल सरकार पर साधा निशाना
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:55 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने जोधामल सराय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने हाल ही में टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के चक्का जाम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान टैक्सी ऑपरेटरों पर दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह गलत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों में भारी रोष है और यही कारण है कि जनता अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।