{"_id":"6984b1dd2e274e3a9a09b579","slug":"two-arrested-in-murder-of-nepali-youth-in-rajpura-crime-news-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा पुलिस ने सुलझाया ब्लांइड मर्डर केस:नेपाली युवक की हत्या, सबूत मिटाने के लिए जलाई लाश, हत्यारे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजपुरा पुलिस ने सुलझाया ब्लांइड मर्डर केस:नेपाली युवक की हत्या, सबूत मिटाने के लिए जलाई लाश, हत्यारे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
राजपुरा सिटी पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल नेपाली युवक की हत्या के मामले को सुलझाया है, बल्कि शहर में सक्रिय लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पटियाला के राजपुरा में नेपाली मूल के युवक की हत्या के बाद उसका शव जला दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर केस को राजपुरा पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वरुण शर्मा और डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की टीम ने मंगल सिंह नामक नेपाली युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है।
Trending Videos
मृतक एमएलए रोड पर एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। आरोपियों ने उसकी हत्या के बाद सबूत मिटाने के चलते शव को जला दिया था। उक्त नेपाली का शव पुलिस को अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में कुलजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी न्यू गुरु अर्जुन देव कॉलोनी और विक्की आहूजा निवासी धमोली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए मंगल सिंह के शव को जग्गी कॉलोनी के खंडहर क्वार्टरों में ले जाकर आग लगा दी थी। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड हासिल कर कत्ल की मुख्य वजह का पता लगाएगी।
चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने वाले दबोचे
एक अन्य बड़ी कामयाबी में एएसआई जगदीश कुमार की पुलिस पार्टी ने राजपुरा के सुनसान इलाकों में दहशत फैलाने वाले लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कृष्ण कुमार और मंदीप सिंह उर्फ मन्नू निवासी गुरु तेग बहादुर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी टंकी रोड के पास आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर मोबाइल और नकदी छीन लेते थे। इनके पास से एक धारदार कमानीदार चाकू। विभिन्न ब्रांड के 10 छीने हुए मोबाइल फोन। चोरी के मोबाइल खरीदने और आगे बेचने वाले अब्दुल अशद निवासी पुराना राजपुरा को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
थाना सिटी प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।