{"_id":"69c4eec62c0f62ff2c07c22e","slug":"a-boy-from-sirohi-was-found-in-indore-madhya-pradesh-his-brother-had-sent-him-5000-rupees-to-earn-money-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4092606-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इंदौर में लावारिस हालत में मिला सिरोही का बालक, सगे भाई ने ही पांच हजार में बाल मजदूरी करने भेजा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इंदौर में लावारिस हालत में मिला सिरोही का बालक, सगे भाई ने ही पांच हजार में बाल मजदूरी करने भेजा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Sirohi News: इंदौर में मिला सिरोही का बालक बाल मजदूरी करते पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसे उसके सगे भाई ने 5 हजार रुपये में भेजा था। सामाजिक जांच के बाद बालक को सिरोही लाकर किशोर गृह में रखा गया है।
इंदौर में लावारिस मिला सिरोही का बालक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिरोही जिले का एक बालक इंदौर, मध्यप्रदेश में लावारिस अवस्था में मिलने के बाद बाल मजदूरी के मामले में सामने आया है। 16 फरवरी 2026 को पुलिस को यह बालक संदिग्ध स्थिति में मिला, जिसके बाद उसे आवश्यक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति, इंदौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos
पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य
बालक से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि उसे उसके सगे भाई ने ही 5 हजार रुपये में कमाने के लिए भेजा था। बताया गया कि जिस स्थान पर वह बाल मजदूरी कर रहा था, वहां से वह भाग निकला और बाद में पुलिस के हाथ लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक जांच के बाद हुई पहचान की पुष्टि
बालक द्वारा स्वयं को सिरोही जिले का निवासी बताए जाने पर बाल कल्याण समिति, इंदौर ने बाल संरक्षण इकाई सिरोही से सामाजिक जांच रिपोर्ट मांगी। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि बालक वास्तव में सिरोही का ही निवासी है।
पढ़ें- Rajasthan: भरतपुर में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार
समिति के माध्यम से सिरोही भेजा गया बालक
इसके बाद उपनिरीक्षक प्रेमसिंह मेघवाल, सहायक उपनिरीक्षक इसाक खान, प्रधान आरक्षक दीपक प्रजापत और आरपी लाइन इंदौर के माध्यम से बालक को आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल कल्याण समिति, सिरोही को सौंप दिया गया। यह प्रक्रिया समिति अध्यक्ष रतन बाफना और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पूरी की गई।
फिलहाल किशोर गृह में सुरक्षित, आगे की कार्रवाई जारी
बालक को फिलहाल किशोर गृह, सिरोही में सुरक्षित रखा गया है। समिति द्वारा बालक के भाई से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर जानकारी भी जुटाई गई है। संबंधित विभाग द्वारा अब आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X