सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News infosys Software Engineer Killed car accident

Indore News: इंदौर में पिता-पुत्र ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौत; कई लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 26 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के समृद्धि एन्क्लेव में पेंटहाउस के व्यावसायिक उपयोग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी कार रहवासियों पर चढ़ा दी। इसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पिता-पुत्र फरार हो गए हैं। 

Indore News infosys Software Engineer Killed car accident
पति सौरभ के साथ शंपा पाठक (पांडे) और सीसीटीवी फुटेज का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार रात पिता पुत्र ने रहवासियों पर कार चढ़ा दी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में यह घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे में इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतका शंपा अपने पति सौरभ और दो नन्हे बच्चों के साथ इसी महीने 13 मार्च को इस बिल्डिंग में रहने आई थीं।
Trending Videos


पिता पुत्र एप से किराए पर देते थे पेंटहाउस, रहवासी हो रहे थे परेशान
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पूरा विवाद बिल्डिंग के पेंटहाउस के व्यावसायिक उपयोग को लेकर था। आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने इस सोसाइटी में दो पेंटहाउस खरीदे थे। इन पेंटहाउस को वे एक एप के माध्यम से बार बार किराए पर दे रहे थे। बिल्डिंग के अन्य निवासी इसका कड़ा विरोध कर रहे थे क्योंकि व्यावसायिक गतिविधियों के कारण बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही काफी बढ़ गई थी जिससे सुरक्षा और शांति भंग हो रही थी। रविवार को स्थानीय पार्षद ने भी मध्यस्थता कर समझौता कराने का प्रयास किया था परंतु उसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पिता पुत्र ने आपा खो दिया और कार चढ़ा दी
बुधवार की रात एक बार फिर इसी विषय को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में भरे आरोपी ने अपनी कार स्टार्ट की और वहां खड़े लोगों को कुचलते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया। इस भयावह मंजर को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंचा और घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शंपा पाठक को मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है जो अब पुलिस के लिए मुख्य साक्ष्य है।

रहवासियों को कुचलने के बाद भाग गए पिता और पुत्र
लसूड़िया पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही पिता और पुत्र दोनों फरार हैं। पुलिस प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों के संभावित ठिकानों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इंदौर की कई बिल्डिंगों में यही हाल
इंदौर के रहवासी क्षेत्रों में फ्लैट, मकानों के व्यावसायिक उपयोग की लगातार शिकायतें आती रहती हैं। कई लोग एक से अधिक प्रॉपर्टी लेकर उसे किराए पर दे देते हैं या फिर वहां पर होटल, रेस्टोरेंट या हॉस्टल का संचालन करने लगते हैं। इससे आसपास के रहवासियों का जीवन दुश्वार हो जाता है। इंदौर में पढ़ने और नौकरी करने वाले स्टूडेंट्स और युवाओं को भी बिना किसी जांच पड़ताल के किराए की जगह दे दी जाती है जिससे कई बार वहां बड़े अपराध घटित हो जाते हैं। पुलिस लगातार इससे जुड़ी एडवाइजरी जारी करती है लेकिन इसके बावजूद प्रॉपर्टी ब्रोकर्स और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले निरंकुश होकर रहवासी क्षेत्रों में नियम विरुद्ध कार्य करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed