फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman murdered in Patiala Sarpanch son accused

पटियाला में महिला का कत्ल: सरपंच के बेटे ने तेजधार हथियार से किए वार, 1.50 लाख रुपये की कर रहा था मांग

Thu, 19 Feb 2026 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में महिला की हत्या हुई है। हत्या का आरोप गांव की महिला सरपंच के बेटे पर लगाया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ महिला पर तेजधार हथियार से हमला किया है। 

विज्ञापन
Woman murdered in Patiala Sarpanch son accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते गांव रौंगला में तेजधार हथियारों से हमला करके महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव की महिला सरपंच के बेटे पर लगा है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। थाना त्रिपड़ी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कत्ल के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। दरअसल किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत समिति चुनाव के दिन लड़ाई-झगड़ा हो गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान 58 साल की बलजीत कौर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीरवार को गांव की फिरनी पर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई, जिसके बाद हुए जानलेवा हमले में बुजुर्ग महिला की टांगों व बाजुओं पर कईं चोटें मारीं। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी माता पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। महिला सरपंच का बेटा उनके घर के 14 साल के लड़के को गलत केस में फंसाने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये मांग रहा था। परिवार ने पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed