फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog alert in Punjab Temperatures will drop by 2 to 3 degrees

पंजाब में घना कोहरा: फिरोजपुर में सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत, अगले तीन दिन का अलर्ट जारी

Wed, 24 Dec 2025 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 01:38 PM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dense fog alert in Punjab Temperatures will drop by 2 to 3 degrees
लुधियाना में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 10 मीटर और लुधियाना व पटियाला में 50-50 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव लालचियां के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंजाब रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।



मृतक के परिजनों ने बताया कि जसविंदर सिंह (41) फिरोजपुर पंजाब रोडवेज डिपो में चालक था। वह सुबह बाइक पर गुरुहरसहाय की तरफ जा रहा था। जब वह गांव लालचियां के पास पहुंचा तो घनी धुंध में गाड़ी चलाते समय उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए फिरोजपुर ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। हालांकि यह विक्षोभ कमजोर है, इसलिए इससे पंजाब के मौसम पर कोई ज्यादा असर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री, पटियाला का 10.8 डिग्री, पठानकोट का 8.0 डिग्री, बठिंडा का 10.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 25.4 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 20.9 डिग्री, लुधियाना का 22.4 डिग्री, पटियाला का 22.1 डिग्री, पठानकोट का 21.9 डिग्री, बठिंडा का 24.7 डिग्री, गुरदासपुर का 17.4 डिग्री, फाजिल्का का 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed