फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog blankets Punjab Visibility drops to 30 meters mercury drops by 2.1 degrees

पंजाब में घने कोहरे की चादर: दृश्यता 30 मीटर, दिन का पारा 2.1 डिग्री गिरा; आज भी संभलकर घर से निकलें

Fri, 19 Dec 2025 07:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Dec 2025 07:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसी बीच शनिवार से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Dense fog blankets Punjab Visibility drops to 30 meters mercury drops by 2.1 degrees
पंजाब में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे ठंड का कहर बढ़ा है और साथ ही दृश्यता भी प्रभावित रही। पटियाला में गुरुवार को दृश्यता मात्र 30 मीटर और अमृतसर व लुधियाना में 50-50 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


पंजाब में दिन के तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

घने कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज और कल बेहद घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक शनिवार से हल्की बरसात हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में पारा गिरेगा और ठंड का कहर बढ़ेगा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 6.9 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 10.4 डिग्री, पठानकोट का 10.0 डिग्री, बठिंडा का 8.6 डिग्री व फरीदकोट का 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, लुधियाना का 16.8 डिग्री (सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे ), पटियाला का 19.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 20.8 डिग्री, बठिंडा का 24.0 डिग्री, गुरदासपुर का 21.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दुबई की उड़ान पांच घंटे लेट, शिमला व कोलकाता की उड़ान रद्द

कोहरे के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान 5 घंटे की देरी से उतरी जिसमें यह उड़ान सुबह 1:00 बजे की बजाय 5:55 पर आई। इसी तरह से स्पाइसजेट की सुबह 7:50 वाली दुबई उड़ान 11.34 पर आई। वहीं 9.45 बजे आने वाली शिमला उड़ान, इंडिगो की दोपहर 12.25 बजे वाली कोलकाता उड़ान रद्द रही। इसकी वजह से जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed