फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog in Punjab orange alert Night temperature drops Gurdaspur coldest flights affected

पंजाब में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: रात का पारा 1.5 डिग्री गिरा, गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा; उड़ानें प्रभावित

Thu, 25 Dec 2025 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 08:49 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Dense fog in Punjab orange alert Night temperature drops Gurdaspur coldest flights affected
कोहरा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में भीषण ठंड का दाैर जारी है। न्यूनतम तापमान में बुधवार को 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 5.3 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। पंजाब में कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर और अमृतसर व पटियाला में 800-800 मीटर दर्ज की गई है। अमृतसर में कोहरे से उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। यह विक्षोभ कमजोर है इसलिए इससे पंजाब के मौसम पर कोई ज्यादा असर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है। आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब का मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.0 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री, पटियाला का 9.8 डिग्री, पठानकोट का 7.6 डिग्री, बठिंडा का 7.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

अमृतसर एयरपोर्ट पर फलाइट्स प्रभावित

मौसम में खराबी की वजह से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को 5:15 पर आने वाली इंडिगो की पुणे से आने वाली उड़ान नहीं पहुंची। इसी के साथ 7:50 पर स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 11:20 बजे आई। इसके अलावा जाने वाली बाकी उड़ानों में सुबह 8:50 बजे वाली स्पाइस जेट की दुबई उड़ान दोपहर 12:36 बजे , कुल्लू की उड़ान सुबह 9:20 की बजाए 11:16 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed