{"_id":"6a50b82daa50061f7b062692","slug":"family-consumes-poison-in-patiala-bank-employee-father-and-daughter-die-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार ने खाया जहर: बैंककर्मी बाप-बेटी की मौत, जिंदगी की जंग लड़ रहे मां-बेटा; इस विवाद में उठाया कदम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे परिवार ने खाया जहर: बैंककर्मी बाप-बेटी की मौत, जिंदगी की जंग लड़ रहे मां-बेटा; इस विवाद में उठाया कदम!
Fri, 10 Jul 2026 02:48 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
पटियाला में पूरे परिवार ने जहर खा लिया। जहर खाने से बैंककर्मी पिता और बेटी की मौत हो गई। ऑफिसर कॉलोनी में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। मां-बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला की पॉश ऑफिसर कॉलोनी में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। इसमें निजी बैंक कर्मचारी विकास बातिश (45) और उनकी बेटी खुशी बातिश (14) की मौत हो गई, जबकि पत्नी तमन्ना बातिश (43) और 11 वर्षीय बेटा कनव की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों का सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। विकास बातिश पहले निजी बैंक में मैनेजर थे और अब पिछले कुछ समय से बेरोजगार थे। प्रारंभिक जांच में परिवार में आर्थिक तंगी व घरेलू लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि बुधवार देर रात राजिंदरा अस्पताल से सूचना मिली थी कि ऑफिसर कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य जहरीला पदार्थ खाने के बाद भर्ती कराए गए हैं। इलाज के दौरान विकास बातिश ने रात में दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी खुशी की वीरवार सुबह मौत हो गई। मां और बेटा अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में भर्ती तमन्ना बातिश के बयान दर्ज किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में दर्ज किए महिला के बयान, जांच कई पहलुओं पर
पुलिस रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। घर से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिवार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अस्पताल में भर्ती तमन्ना बातिश के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
घर से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और परिजनों व पड़ोसियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।