सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fire breaks out in factory warehouse in Rajpura

फैक्टरी के गोदाम में भड़की आग: चारों तरफ फैला काले धुएं का गुबार, राजपुरा-पटियाला हाईवे पर लंबा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

राजपुरा-पटियाला रोड के पास एक प्राइवेट गैस कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई, आग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग पर काबू पाने के लिए दूसरे शहरों से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मंगवाना पड़ा।

Fire breaks out in factory warehouse in Rajpura
फैक्टरी में लगी आग के बाद निकलता काला धुआं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला के राजपुरा में एक फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान को छू रहा था। धुआं पूरे इलाके में फैल गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग की दी गई। घटना रविवार दोपहर की है। 

Trending Videos


राजपुरा-पटियाला रोड के पास एक प्राइवेट गैस कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई, आग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग पर काबू पाने के लिए दूसरे शहरों से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजपुरा-पटियाला रोड के नजदीक एक निजी गैस कंपनी गोदाम है। कंपनी की तरफ से किराए पर जगह लेकर प्लास्टिक के पाइप स्टोर कर के रखे गए हैं। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक प्लास्टिक पाइपों को आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही राजपुरा फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। ऐसे में पटियाला, डेराबस्सी, जीरकपुर, सरहिंद के अलावा प्राइवेट फैक्टरी से फायर बिग्रेड को बुलाया गया। गोदाम के साथ मैरिज पैलेस है, जहां पर शादी समारोह चल रहा था। गोदाम में लगी आग की वजह से काला धुआं मैरिज पैलस तक फैल गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

राजपुरा-पटियाला हाईवे वाहनों आवाजाई भी प्रभावित होने की वजह से वहां वाहनों की लंबी लाइने लग गई। पुलिस ने बिना देरी किए यातायात को चालू करवाया। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed