फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In Kho-Kho, Patiala teams secured the first position in all four categories.

Patiala News: खो-खो में चारों वर्गों में पटियाला की टीमों ने पाया पहला स्थान

Fri, 23 Oct 2026 05:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
In Kho-Kho, Patiala teams secured the first position in all four categories.
खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026 के राज्य स्तरीय मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026 के राज्य स्तरीय मुकाबले शुक्रवार को पटियाला में संपन्न हो गए। इन खेलों में पटियाला की टीमों ने खो-खो के चारों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाया। कबड्डी सर्कल स्टाइल में मानसा और मोगा की टीमों ने भी खिताबी जीत दर्ज की।
जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में कबड्डी सर्कल स्टाइल के विजेताओं को विधायक घनौर गुरलाल सिंह ने पदक दिए। पोलो ग्राउंड पटियाला में खो-खो खिलाड़ियों को खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने सम्मानित किया। खो-खो के अंडर-21 लड़कों के वर्ग में पटियाला पहले स्थान पर रहा। संगरूर दूसरे स्थान पर आया, जबकि जालंधर और कपूरथला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 लड़कियों में भी पटियाला ने पहला स्थान हासिल किया। संगरूर दूसरे और श्री मुक्तसर साहिब व लुधियाना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 21-30 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में पटियाला ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में संगरूर दूसरे तथा फरीदकोट और जालंधर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो के 21-30 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में पटियाला ने पहला स्थान पाया। संगरूर ने दूसरा स्थान हासिल किया। मानसा और फाजिल्का की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। पटियाला ने सभी चार खो-खो वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी सर्कल स्टाइल के 21-30 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में मानसा की टीम विजेता बनी, जबकि संगरूर दूसरे स्थान पर रहा। श्री मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आए। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में मोगा ने पहला स्थान हासिल किया, फाजिल्का दूसरे स्थान पर रहा। तरनतारन और पटियाला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 लड़कियों के कबड्डी सर्कल स्टाइल मुकाबलों में पटियाला की टीम ने पहला स्थान जीता। मोगा दूसरे तथा फरीदकोट और फाजिल्का संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed