सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   No rain chance next four day in Chandigarh and Punjab weather news

Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी गर्मी; पांच से छह डिग्री चढ़ेगा तापमान, जानिए अब कब होगी बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़/पटियाला Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandigarh Punjab Weather News: पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज सख्त होने वाला है। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ दिनों बाद बारिश की संभावना भी है।

No rain chance next four day in Chandigarh and Punjab weather news
गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल के शुरुआती दो हफ्ते गर्मी से राहत भरे रहे हैं। क्योंकि बारिश और आंधी-तूफान से तापमान में गिरावट का दौर रहा। लेकिन अब आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और तेवर सख्त होने वाले हैं। रविवार को दिन की शुरुआत साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई है। ऐसे में अब पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में लोगों को गर्मी सता सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बारिश की संभावना कम है और तापमान में 5 से 6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 

Trending Videos


पंजाब में शनिवार को मौसम मुख्यता शुष्क ही बना रहा लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे तक कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश पड़ी। वहीं, शाम को पटियाला में बारिश हुई। साथ में पंजाब में तेज हवाएं भी चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक यह उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से आ रही हैं जिस कारण पंजाब में सुबह व शाम की ठंडक बनी है। साथ ही बताया कि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से पहाड़ों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इससे पंजाब के मौसम में भी तबदीली देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। शनिवार को मौसम प्रमुख तौर से शुष्क होने के कारण पंजाब के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। 

फिलहाल यह सामान्य से 3 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 33.4 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अभी यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया दया। सबसे कम 15.4 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 30.3 डिग्री, लुधियाना का 30.9 डिग्री, बठिंडा का 33.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 29.0 डिग्री, फाजिल्का का 32.0 डिग्री और फिरोजपुर का 31.0 डिग्री व रूपनगर का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.3 डिग्री, लुधियाना का 15.6 डिग्री, पटियाला का 17.8 डिग्री, पठानकोट का 16.2 डिग्री, बठिंडा का 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में होगी 6 डिग्री तक बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार अब चंडीगढ़ में मौसम तेजी के साथ करवट लेगा और आने वाले पांच दिन में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है। चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed