फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The contract employees of Rajindra and Medical College withdrew the strike

राजिंदरा व मेडिकल कालेज के ठेका मुलाजिमों ने वापस ली हड़ताल

Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The contract employees of Rajindra and Medical College withdrew the strike
पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि के भरोसे के बाद वीरवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल और मेडिकल कालेज के ठेका व आउटसोर्स मुलाजिमों ने पिछले कई दिनों से चल रही काम छोड़ो हड़ताल को वापस ले लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन खासतौर से मुलाजिमों से बात करने को राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को मेडिकल शिक्षा और शोध मंत्री ओ पी सोनी के सामने उठाया जाएगा और उनका जल्द हल भी कराया जाएगा। मुलाजिमों की प्रमुख मांग उनकी सेवाओं को रेगुलर करने की है।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरी उम्मीद है कि कैबिनेट मंत्री सोनी हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर हमदर्दी के साथ गौर करेंगे और इनका हल करने को जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने इस मौके मुलाजिमों के हड़ताल वापसी के फैसले की भी सराहना की। इस मौके पर मुलाजिम नेता सवरन सिंह बंगा ने कहा कि अगर जल्द मांगें न मानी गईं, तो 15 दिनों के बाद आंदोलन दोबारा छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed