सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wildlife trafficking racket busted at Amritsar airport; passenger arriving from Bangkok arrested.

Patiala News: अमृतसर एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से आए यात्री गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Wildlife trafficking racket busted at Amritsar airport; passenger arriving from Bangkok arrested.
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने वन्यजीव तस्करी के गंभीर मामले का खुलासा किया। बैंकॉक से अमृतसर आई थाई लायन एयर की उड़ान एसएल-214 से उतरते समय यूपी के मेरठ जिले के मोहम्मद अकबर को मोर की असली टैक्सीडर्मी ट्रॉफी के साथ गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध यात्री हरित मार्ग से बाहर निकलते समय पकड़ा गया। एक्स-रे जांच और गहन तलाशी में उसके बैग से मोर की ट्रॉफी, लकड़ी और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी ने इसे नकली बताने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी उसकी दलीलों से सहमत नहीं हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम को बुलाया गया। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू की गई है। मोर, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में शामिल है। आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 तथा वन्यजीव अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed