{"_id":"695dd82ed05bf9f8f9039722","slug":"winter-intensifies-in-punjab-dense-fog-and-cold-wave-increase-orange-alert-for-cold-day-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सर्दी का प्रकोप: घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, दृश्यता शून्य; कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सर्दी का प्रकोप: घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, दृश्यता शून्य; कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी
Wed, 07 Jan 2026 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:39 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब के कई क्षेत्रों में आज बेहद घने कोहरे और शीतलहर या कोल्ड डे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में सर्दी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को घने कोहरे और सर्दी ने जनजीवन प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम पारा सामान्य से लगभग 3 डिग्री नीचे आ गया है। बठिंडा 4.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह अमृतसर तथा आसपास के इलाकों में दृश्यता शून्य से काफी कम रही, जिससे उड़ानों के समय में बड़े बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति बनी।
विज्ञापन
सुबह के समय 5:15 बजे पूना जाने वाली इंडिगो की उड़ान अभी तक प्रतिस्थापित समय पर प्रस्थान नहीं कर पाई है, वहीं 5:35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो उड़ान और 6:25 बजे दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान कोहरा और कम दृश्यता के कारण देर से संचालित हो रही हैं।
इसके अलावा दुबई से आ रही स्पाइसजेट की उड़ान भी अपने निर्धारित समय 7:50 बजे के बजाय 11:12 बजे पहुंची।
इन बदलावों और देरी के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई को टिकट रद्द या री-शेड्यूल कराने के लिए एयरलाइन काउंटरों पर संपर्क करना पड़ा।
विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति ऑनलाइन या एयरलाइन के लाइव स्टेटस से अवश्य जांच लें, ताकि वे अप्रत्याशित देरी और रद्दीकरण से बच सकें।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चेतावनी जारी की है कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा और दृश्यता मानकों के अनुसार सामान्य होगी, उड़ान संचालन को पुनः सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित
अमृतसर में बुधवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार बने घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के चलते विमान परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है।