सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police arrested the accused who sent threatening emails

Punjab: धरा गया धमकी भरे ई-मेल भेजने वाला आरोपी, पाकिस्तान से जुड़े तार; 12वीं पास है शख्स

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब पुलिस ने विभिन्न संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो 12वीं पास है। 

Punjab Police arrested the accused who sent threatening emails
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

स्कूलों सहित देशभर में विभिन्न संस्थाओं को बम  से उड़ाने वाले ई-मेल भेजने वाले  नेटवर्क के आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी  पश्चिम बंगाल से है जिसका नाम सौरव उर्फ माइकल है। आरोपी 12वीं पास है और ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि  आरोपी फर्जी और गुमनाम ई-मेल अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिनका इस्तेमाल धमकी भरे ई-मेल भेजकर दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाना अमृतसर में दर्ज चार अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल ट्रेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गुजरात पुलिस ने भी इसी तरह के एक मामले में नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ग्रुपों के जरिए खरीदता और बेचता था ई-मेल अकाउंट 
जांच में सामने आया कि आरोपी फेसबुक ग्रुपों के जरिए ई-मेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था। उसने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों से करीब 300 जी-मेल अकाउंट खरीदे थे। आरोपी ने इनमें से 219 जी-मेल अकाउंट व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में बैठे एक व्यक्ति को बेचे। इन अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से की गई।

बंग्लादेश से पाकिस्तान तक पहुंचाए गए ई-मेल अकाउंट 
जांच में सामने आया कि बाद में यही ई-मेल अकाउंट बांग्लादेश के व्यक्ति ने पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संवेदनशील संस्थानों को बम धमकी वाले ई-मेल भेजने और अन्य गैर कानूनी साइबर गतिविधियों में किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन सीपीयू, पांच कंप्यूटर हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जी-मेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed