{"_id":"69df58e2fbed714e800a222a","slug":"punjab-police-asi-ties-up-granddaughter-to-gate-in-sun-faridkot-video-viral-suspended-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाली दादी की करतूत: पांच साल की पोती को हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, वीडियो वायरल; सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवाली दादी की करतूत: पांच साल की पोती को हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, वीडियो वायरल; सस्पेंड
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
फरीदकोट थाना सदर में तैनात एएसआई सरबजीत कौर के बेटा-बहू पुर्तगाल में रहते हैं। अपनी पांच साल की पोती की देखभाल वही करती हैं।
गेट से बंधी बच्ची
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। डोगर बस्ती में एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूर व्यवहार किया। बच्ची के माता पिता पुर्तगाल में रहते है और उसकी देखभाल दादी कर रही है।
थाना सदर में बतौर महिला मित्र तैनात एएसआई सरबजीत कौर ने मंगलवार को बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से धूप में कई घंटों तक बांधकर रखा। इस दौरान बच्ची तड़पती रही, लेकिन महिला ने उस पर कोई रहम नहीं किया। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लेडी एएसआई को सस्पेंड कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने महिला के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने खुद बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को अंदर ले गई।
Trending Videos

आरोपी बोली- बच्ची को डराने के लिए किया था ऐसा
वहीं महिला एएसआई सरबजीत कौर के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें महसूस होता है कि उनसे गलती हुई।बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल में हैं और उसकी देखभाल आरोपी ही कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X