{"_id":"69c772150c35afd18a0e1d7d","slug":"administration-freed-road-of-jalsu-khurd-village-nagaur-rajasthan-from-illegal-occupation-villagers-got-relief-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: तीन दशक बाद मिला हक, अतिक्रमण हटते ही गांव का रास्ता हुआ आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: तीन दशक बाद मिला हक, अतिक्रमण हटते ही गांव का रास्ता हुआ आजाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
Nagaur News: नागौर जिले के जालसू खुर्द में करीब 30 साल से बंद पड़े आम रास्ते को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर फिर से बहाल किया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें खेतों तक पहुंचने में लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सड़क से कब्जे को हटाता प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र के जालसू खुर्द गांव में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से बंद पड़े आम रास्ते को खुलवा दिया। तहसीलदार सतीश कुमार राव के नेतृत्व में चले इस अभियान में जालसू खुर्द से गुंदीसर और बरना को जोड़ने वाले करीब 30 साल पुराने रास्ते को अतिक्रमण हटाकर पुनः बहाल किया गया।
Trending Videos
ग्रामीणों को होती थी परेशानी
इस रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी। रास्ता खुलने के बाद अब ग्रामीणों को सीधे खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि कार्य भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पीला पंजा’ चलते ही रास्ता हुआ साफ
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 5 वर्षों में वे 20 से अधिक बार प्रशासन के सामने इस समस्या को लेकर गुहार लगा चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई और अतिक्रमण पर ‘पीला पंजा’ चलाते हुए रास्ता साफ करवाया।
ये भी पढ़ें: IPS केके बिश्नोई के घर शुरू हुई शादी की रस्में , 29 को जोधपुर में IPS अंशिका वर्मा के संग लेगे फेरे
पुलिस बल रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन