सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: Hidden Camera Blackmail Allegations Revive Memories of 24-Year-Old Scandal, Wife Exposes Gym Trainer

Ajmer: 24 साल बाद फिर ब्लैकमेलिंग कांड जैसी साजिश, जिम ट्रेनर ने हिडन कैमरे से बनाए वीडियो, पत्नी ने खोली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगढ़ में जिम ट्रेनर पर हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। आरोपी की पत्नी के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Ajmer: Hidden Camera Blackmail Allegations Revive Memories of 24-Year-Old Scandal, Wife Exposes Gym Trainer
सामने आया हिडन कैमरों का सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर पर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी की पत्नी ने खुद सामने आकर पूरे मामले का खुलासा किया है। महिला की शिकायत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।



पीड़िता ने मदनगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका पति जिम में चोरी-छिपे हिडन कैमरे लगाकर वहां आने वाली लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करता था। आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार हाल ही में आरोपी एक मारपीट के मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसने आरोपी का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। मोबाइल में मौजूद सामग्री देखकर वह हैरान रह गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका भी निजी वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था।


शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इस पूरे मामले में आरोपी का साथ देने से इंकार किया और विरोध जताया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी पूरे मामले में सहयोग और मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: Jhalawar: ढाबे में रोटी नहीं, बिकता था नशा! बुलडोजर चला तो मलबे में बदल गया भंवरलाल का अड्डा

मामले की गंभीरता को देखते हुए मदनगंज थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। साथ ही जिम परिसर में लगे कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और जिम में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

फिर ताजा हुई अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड की याद
इस घटना ने करीब 24 साल पुराने चर्चित अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड की यादें ताजा कर दी हैं। यह मामला 1992 में सामने आया था, जिसने पूरे राजस्थान ही नहीं, देशभर को झकझोर दिया था। उस कांड में अजमेर के कुछ प्रभावशाली युवकों पर स्कूली और कॉलेज छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक फोटो खींचने और फिर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे।

आरोपियों द्वारा उन तस्वीरों के जरिए लड़कियों को लगातार धमकाया जाता था। कई मामलों में लड़कियों ने आत्महत्या भी कर ली थी। उस समय यह मामला इतना बड़ा बन गया था कि करीब 100 से ज्यादा लड़कियों के नाम इससे जुड़े होने की चर्चा सामने आई थी और मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

अब किशनगढ़ में सामने आए इस नए मामले के बाद लोग ऐसी ही आशंका जता रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा, निजता और डिजिटल ब्लैकमेलिंग को लेकर फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed