सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SP Hits Streets, Intensive Vehicle Checking Drive Targets Reckless Drivers and Troublemakers

सड़कों पर उतरे एसपी: एक-एक वाहन की हुई जांच, हुड़दंगियों और लापरवाह चालकों के काटे गए चालान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सलूम्बर जिले में पुलिस ने 19 स्थानों पर ‘ए’ क्लास नाकाबंदी अभियान चलाकर सघन वाहन जांच की। अभियान के दौरान 154 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 10 शराबी चालकों के चालान, 42 लीटर से अधिक बीयर जब्त और कई संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

SP Hits Streets, Intensive Vehicle Checking Drive Targets Reckless Drivers and Troublemakers
एसपी ने खुद जगह-जगह पहुंचकर नाकाबंदी का लिया जायजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सलूम्बर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार शाम व्यापक स्तर पर ‘ए’ क्लास नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 154 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए।


यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विशनाराम के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक विशनाराम स्वयं भी विभिन्न नाकाबंदी स्थलों पर पहुंचे और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 स्थानों पर की गई नाकाबंदी
शाम 7 बजे से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत जिले में कुल 19 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए 425 दुपहिया वाहनों तथा 360 चौपहिया एवं भारी वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई।


शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 24 लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालक, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 2 चालक तथा बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले 9 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने काली फिल्म लगे 20 वाहनों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान बनाए। कुल मिलाकर 154 वाहन चालकों के खिलाफ नियम उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: जिस अलगोजे को छुपकर बजाते थे तगाराम भील, वही दिलाएगा अब पद्मश्री सम्मान; पांच दशक की साधना रंग लाई

अवैध शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर भी कार्रवाई
नाकाबंदी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत सात प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने 42 लीटर 700 मिलीलीटर बीयर जब्त की। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed