{"_id":"69e48e83fa4a7ee30b029aa0","slug":"ajmer-pushkar-bus-accident-150-feet-gorge-child-death-many-injured-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Bus Accident: 150 फीट गहरी खाई में बस गिरते ही मची चीख-पुकार, दो की मौत; पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Bus Accident: 150 फीट गहरी खाई में बस गिरते ही मची चीख-पुकार, दो की मौत; पांच गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
अजमेर के पुष्कर घाटी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है।
अजमेर: पुष्कर घाटी में घटित सड़क हादसे के बाद मची अफरा-तफरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे की व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि दो लोगों की मौत हुई है। आठ एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए लाया गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर घायलों की सहायता की। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। हर संभव मदद की जा रही है।
अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा
पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम
इस दुर्घटना के चलते पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुटी रही। प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।