{"_id":"693eb006e54ba4fc4e00dd14","slug":"a-young-woman-was-allegedly-pushed-into-ana-sagar-lake-a-municipal-team-rescued-her-using-ropes-and-drums-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3733260-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: आनासागर झील में युवती गिरने से मचा हड़कंप, युवक पर धक्का देने का आरोप; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: आनासागर झील में युवती गिरने से मचा हड़कंप, युवक पर धक्का देने का आरोप; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Ajmer News: अजमेर की आनासागर झील में युवती के गिरने से अफरातफरी मच गई। नगर निगम टीम ने रस्सी और ड्रम से उसे बचा लिया। युवक पर धक्का देने का आरोप लगा, हालांकि कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
अनासागर झील में गिरी युवती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर में रविवार सुबह आनासागर झील पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती झील में गिर गई। घटना के वक्त झील के पास नगर निगम की जलकुंभी हटाने वाली टीम मौजूद थी, जिसने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Trending Videos
नगर निगम टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
झील में युवती के गिरते ही नगर निगम कर्मचारियों ने रस्सी और प्लास्टिक के ड्रम की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही देर में युवती को झील से बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर धक्का देने का आरोप, माफी मांगता दिखा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के साथ मौजूद युवक पर उसे झील में धक्का देने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक लगातार माफी मांगता रहा और वहां मौजूद लोगों से वीडियो न बनाने की अपील करता नजर आया। युवक का कहना था कि युवती गलती से झील में गिरी, जबकि कुछ लोगों ने दोनों के बीच पहले कहासुनी होने का दावा किया।
यह भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण हादसा: टैंकर से टकराया बेकाबू ट्रेलर, फिर छह वाहनों के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौके पर मौत
युवती की हालत स्थिर, भीड़ हुई जमा
झील से बाहर निकालने के बाद युवती की हालत स्थिर बताई गई है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद युवक और युवती आपस में बातचीत करते हुए साथ ही वहां से चले गए। पुलिस को सूचना दिए जाने को लेकर मौके पर असमंजस की स्थिति बनी रही। फिलहाल, इस मामले में किसी भी तरह की लिखित शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन