फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   All the candidates who applied for SI Recruitment-2021 can appear in the examination again.

Rajasthan News: राजस्थान SI री-एग्जाम का रास्ता साफ, 22 जुलाई तक अपडेट करें आवेदन

Tue, 07 Jul 2026 01:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती-2021 की 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पुनः परीक्षा के लिए मूल भर्ती में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

विज्ञापन
All the candidates who applied for SI Recruitment-2021 can appear in the examination again.
आवेदन अपडेट करने के लिए 8 से 22 जुलाई तक मिलेगा अवसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आयोग ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पुनः परीक्षा में वर्ष 2021 की मूल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है। पुनः परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण अपडेट करने के लिए 8 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार पहले ही अपने आवेदन अपडेट कर दिए हैं, उन्हें दोबारा संशोधन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन


ओटीपी सत्यापन और स्वघोषणा पत्र स्वीकार करना होगा अनिवार्य

आवेदन में संशोधन करने के बाद अभ्यर्थियों को स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले स्वघोषणा पत्र को स्वीकार करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी ओटीपी सत्यापन और फाइनल सबमिट की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी।
विज्ञापन


पहले पूरी करनी होगी ओटीआर की केवाईसी प्रक्रिया

आवेदन में संशोधन से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर 'माई रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाकर आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीआर माइग्रेशन में तकनीकी दिक्कत पर 15 जुलाई तक कर सकेंगे शिकायत

यदि किसी अभ्यर्थी का ओटीआर पुरानी एसएसओ आईडी से नई आईडी में माइग्रेट हो चुका है, तो वह 'फैच एप्लीकेशन फॉर्म' विकल्प का उपयोग कर सकता है। यदि आवेदन को नई एसएसओ आईडी या ओटीआर में ट्रांसफर करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर 15 जुलाई 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किन जानकारियों में होगा संशोधन, क्या रहेगा यथावत

आयोग के अनुसार अभ्यर्थी केवल निम्न जानकारियों में ही संशोधन कर सकेंगे-

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • पत्राचार का पता
  • लाइव फोटो
  • अंगूठे का निशान
  • हस्ताक्षर
  • इसके अलावा आयु, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण तथा अन्य मूल प्रविष्टियां पूर्व आवेदन के अनुसार ही यथावत रहेंगी।


पात्रता और परीक्षा पाठ्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव

आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की पात्रता शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी मूल विज्ञापन और 7 जून 2021 के शुद्धि-पत्र के अनुसार ही प्रभावी रहेंगी। वहीं परीक्षा का पाठ्यक्रम 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार ही रहेगा।

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद मिला मौका

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह निर्णय 2 जुलाई 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर द्वारा पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है। इसके तहत एसआई भर्ती-2021 की मूल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में अनंतिम रूप से शामिल होने का अवसर दिया गया है।



फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की देनी होगी सहमति

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर में प्रयुक्त फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग के लिए ऑनलाइन सहमति देनी होगी। इसके बाद आवेदन को फाइनल सबमिट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा। आयोग ने दोहराया है कि जो अभ्यर्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का अध्ययन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed