{"_id":"6a4cd97f103487715d0ac862","slug":"rajwardhan-singh-parmar-arrived-at-the-shiva-temple-near-the-dargah-amid-tight-security-and-after-the-puja-said-the-verdict-should-be-in-favor-of-mahadev-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4475368-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : पुष्कर का पवित्र जल लेकर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन परमार, दरगाह विवाद पर फिर दोहराया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : पुष्कर का पवित्र जल लेकर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन परमार, दरगाह विवाद पर फिर दोहराया दावा
Tue, 07 Jul 2026 05:13 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:13 PM IST
सार
महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने पुष्कर से पवित्र जल लाकर अजमेर के भाटा बावड़ी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। पूजा के बाद उन्होंने दरगाह विवाद से जुड़े मामले और अपनी आगामी यात्रा को लेकर भी बयान दिया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह के निकट शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले के वादी एवं महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने मंगलवार को अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती दरगाह के निकट अंदरकोट क्षेत्र में स्थित भाटा बावड़ी शिव मंदिर में पुष्कर सरोवर का पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने तीन थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता एवं एस्कॉर्ट उनके साथ तैनात किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि वे दुनिया में एकमात्र भगवान ब्रह्मा की नगरी पुष्कर से जल लेकर इस शिव मंदिर में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान से प्रदेश में सुख-शांति, विकसित राजस्थान, शिक्षित राजस्थान, नशा मुक्त राजस्थान तथा मजार मुक्त राजस्थान की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा आगे भी जारी रहेगी और आने वाले दिनों में पुनः यात्रा प्रारंभ की जाएगी। परमार ने कहा कि वे चाहते हैं कि राजस्थान विकास, शिक्षा और सामाजिक सुधार के मार्ग पर आगे बढ़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Balotra: बालोतरा कलेक्टर से हनुमान बेनीवाल के गंभीर सवाल, रिफाइनरी आगजनी से लेकर सरकारी आवास तक उठाए मुद्दे
विज्ञापन
राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि इस मंदिर में उनका यह पहला आगमन है। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर के पीछे दरगाह स्थित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान के लोगों को यहां आना चाहिए और चादर चढ़ाने के बजाय भगवान शिव को जल चढ़ाना चाहिए।
दरगाह विवाद से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में आगामी 22 जुलाई को अदालत में सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है कि आने वाले समय में फैसला महादेव के पक्ष में आए। इसी भावना के साथ उन्होंने जलाभिषेक किया। परमार ने अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि वहां पर शिव निकलेंगे। मैंने पहले भी कहा है कि अगर वहां शिव निकले तो हम जल चढ़ाएंगे और अगर शव निकले तो मेरा भी शव ले लेना।