{"_id":"6a507d6eb50f44731807b407","slug":"trailer-ran-like-death-on-kishangarh-highway-a-fierce-collision-with-a-car-painful-death-of-two-youths-one-in-critical-condition-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4485838-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने कार को कुचला ने कार को कुचला; दो दोस्तों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने कार को कुचला ने कार को कुचला; दो दोस्तों की मौके पर ही मौत
Fri, 10 Jul 2026 12:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:03 PM IST
सार
अजमेर के किशनगढ़ में जयपुर रोड हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में झुंझुनू के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा किशनगढ़ स्थित जयपुर रोड हाईवे पर नसीराबाद पुलिया के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे। नसीराबाद पुलिया के समीप पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
दो युवकों ने तोड़ा दम
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक झुंझुनू जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
घायल युवक अजमेर रेफर
हादसे में घायल तीसरे युवक अविनाश की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की PR: 14 जुलाई को शादी, पर किस्मत में लिखी थी जेल; मासूम से दुष्कर्म मामले में दूल्हा गिरफ्तार
हाईवे पर लगा जाम, पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद जयपुर रोड हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर और कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की भूमिका भी खंगाली जा रही है।