{"_id":"693a45e03f8d38cda900a1aa","slug":"assistant-prosecution-officer-examination-2024-rajasthan-public-service-commission-releases-provisional-list-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3722676-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2024 की RPSC ने जारी की विचारित सूची, आयोग के सचिव ने जानें क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2024 की RPSC ने जारी की विचारित सूची, आयोग के सचिव ने जानें क्या कहा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) प्रतियोगी परीक्षा 2024 की विचारित सूची जारी कर दी है। पढ़िए पूरी खबर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की विचारित सूची
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए विचारित सूची जारी कर दी है। एक जून 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित रहे। नियमानुसार, न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले 4 अभ्यर्थियों को गैर अनुसूचित क्षेत्र में विज्ञापित पदों के विरुद्ध पात्रता परीक्षण हेतु अस्थायी रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह सूची केवल दस्तावेज परीक्षण के उद्देश्य से जारी की गई है। यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज़ परीक्षण के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी। विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को 16 से 22 दिसम्बर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन भरते समय आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
गृह विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच
सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने एसएसओ पहचान-क्रमांक के माध्यम से भर्ती पोर्टल पर जाकर विस्तृत प्रपत्र भरने का विकल्प चुनें और अपना विवरण भरें। प्रस्तुत विस्तृत आवेदन-पत्र तथा सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच गृह विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी दो प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें- हनुमानगढ़ में बवाल: किसानों ने 16 गाड़ियां फूंकीं, लाठीचार्ज-आंसू गैस से मचा हड़कंप; कांग्रेस विधायक घायल
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्धारित दिन, समय और स्थान पर मूल प्रमाण–पत्रों तथा स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। आयोग द्वारा इस संबंध में कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा। दस्तावेज परीक्षण पूर्ण होने के बाद, विभाग पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजेगा। इसके उपरांत आयोग चयनित अभ्यर्थियों के नाम विभाग को नियुक्ति के लिए प्रेषित करेगा। विज्ञापन में निर्धारित सभी शर्तें पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
Trending Videos