सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Dharmendr Rathod appeal to Congressmen to expose the failures of BJP triple engine government among the public

Ajmer: 'BJP की ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामियों को घर तक पहुंचाएं'; धर्मेंद्र राठौड़ का कांग्रेसियों को आह्वान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है, और यह जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है कि वे इस माहौल को जनहित में परिवर्तन में तब्दील करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

Dharmendr Rathod appeal to Congressmen to expose the failures of BJP triple engine government among the public
पूर्व आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए घर-घर जनजागरण अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकारें जनहित के हर मोर्चे पर असफल रही हैं। अब समय आ गया है कि कांग्रेसजन जनता के बीच जाकर भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करें और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से प्रस्तुत करें।

राठौड़ अजमेर में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। जयपुर से अपने पैतृक गांव नांद (पुष्कर) जाते समय उन्होंने अजमेर में कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अजमेर नगर निगम के भाजपा बोर्ड—तीनों ही पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को करेंगे सांचौर दौरा, वंदे गंगाजल जन अभियान कार्यक्रम में लेंगे भाग

उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, गहराता भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, जल आपूर्ति की बदहाल स्थिति और चिकित्सा सेवाओं की दुर्दशा ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। राठौड़ ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं और सत्ता का उपयोग केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को सामने लाएं और आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएं। राठौड़ ने विश्वास जताया कि यदि कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करें, तो अजमेर में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है, और यह जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है कि वे इस माहौल को जनहित में परिवर्तन में तब्दील करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

इस मौके पर राठौड़ से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, शहर कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद नौरत गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed