सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Haji Syed Salman Chishti expressed concern over the atrocities being committed against Hindus in

अजमेर: हाजी चिश्ती ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर व्यक्त की चिंता, वैश्विक हस्ताक्षेप की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह के 814वें उर्स के मौके पर गद्दीनशीन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हस्तक्षेप की अपील की।

Haji Syed Salman Chishti expressed concern over the atrocities being committed against Hindus in
हाजी सैयद सलमान चिश्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर में विश्वविख्यात सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में आयोजित 814वें सालाना उर्स के अवसर पर गद्दीनशीन एवं चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने देश-दुनिया को अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने उर्स की मुबारकबाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक 140 करोड़ देशवासियों को पेश की।

Trending Videos

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से करीब 10 लाख जायरीन दरगाह में हाज़िर हुए। इस मौके पर न सिर्फ जायरीन की हाजिरी हुई, बल्कि पूरी मानवता, विश्व शांति, आपसी सद्भाव और इंसानियत की रक्षा के लिए विशेष दुआएं की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के शासकों, वर्ल्ड लीडर्स, मानवाधिकार संगठनों की अपील
उन्होंने कहा कि जहां भी इंसानियत के खिलाफ ज़ुल्म हो रहा है, उसकी सख्त निंदा की जाती है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने विश्व के शासकों, वर्ल्ड लीडर्स, मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाएं।

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोका जाना चाहिए, दोषियों को सख्त सजा मिले और वहां की सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का अन्याय या ज़ुल्म न हो।


ये भी पढ़ें- अरावली विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने समिति की सिफारिशों व आदेशों को रखा स्थगन में, पूर्व CM गहलोत ने जताई खुशी

आतंकी घटनाओं की भी निंदा की
इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रही आतंकी घटनाओं की भी निंदा की। ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में हाल के समय में हुई बर्बर घटनाओं को मानवता के खिलाफ बताते हुए उन्होंने सभी राष्ट्राध्यक्षों से आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर साझा प्रयास करने की अपील की।

नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने भारत की “वसुधैव कुटुम्बकम्” की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है और इसी भावना के साथ वैश्विक शांति, सद्भाव और इंसानियत को मजबूती मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed