ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से गूंजी मांग: 'गौ माता को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु', जुटे सभी धर्मों के लोग
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सर्वधर्म रैली निकाली गई। मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया और गौ संरक्षण को सामाजिक एकता का विषय बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह से शुक्रवार को गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सर्वधर्म एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला। मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग उठाई।
दिल्ली गेट तक निकाली गई थी रैली
रैली का शुभारंभ दरगाह के मुख्य निजाम गेट से हुआ, जो दिल्ली गेट तक निकाली गई। रैली में शामिल लोगों के हाथों में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए नारे लगाए।
गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए उठाई मांग
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह हमेशा से भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश देती आई है। ऐसे पवित्र स्थल से गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए उठी यह आवाज पूरे देश के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि गौ माता के प्रति केवल एक धर्म विशेष नहीं, बल्कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें- Udaipur News: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बोले सीपी जोशी, अभी तो शुरुआत है, आगे और बड़ा घमासान होगा
गौ माता राष्ट्रीय पशु घोषित कर संरक्षण में उठाए कदम
वक्ताओं ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोगों ने एक मंच पर आकर यह साबित किया है कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
रैली में शामिल लोगों का कहना था कि यदि गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाता है, तो इससे गौ संरक्षण को मजबूती मिलेगी और गौ हत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में सद्भाव, एकता और गौ संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।