सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   LPG Crisis One Pump, Km-Long Queue, Tempo Drivers Stand Hungry in Ajmer

LPG Crisis: एक पंप, पूरा शहर और एक किलोमीटर लंबी लाइन; अजमेर में भूखे-प्यासे घंटों खड़े रहे ऑटो चालक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के अजमेर में एलपीजी गैस की कमी ने ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में एकमात्र पंप होने के कारण टेंपो चालक घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहे। इसी दौरान लोगों ने अतिरिक्त पेट्रोल पंप खोले जाने की मांग उठाई।

LPG Crisis One Pump, Km-Long Queue, Tempo Drivers Stand Hungry in Ajmer
अजमेर शहर में एलपीजी के लिए एक किलोमीटर लंबी लाइनें लगी रहीं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के अजमेर शहर में एलपीजी गैस की कमी चिंता का विषय बन गई है। वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह ऑटो चालकों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सुबह छह बजे से ही वाहन चालक अपने टेंपो लेकर गैस भरवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए, और दिन बढ़ने के साथ यह लाइन और लंबी होती चली गई।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पंप पर पूरे शहर की निर्भरता

ऑटो चालकों ने बताया कि अजमेर में एलपीजी गैस भरवाने के लिए पूरे शहर में केवल एक ही पंप है। इस वजह से शहर के तमाम ऑटो चालकों को एक ही जगह पर निर्भर रहना पड़ता है। रोजाना घंटों लाइन में खड़े रहने से न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि दिनभर की कमाई पर भी सीधा असर पड़ता है। कई चालकों ने बताया कि सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन गई है।

अव्यवस्था के बीच संयम
तपती धूप में अपनी बारी का इंतजार करते हुए ऑटो चालक धीरे-धीरे अपने वाहन आगे बढ़ाते रहे। इस दौरान कई बार अव्यवस्था की स्थिति भी बनी, लेकिन चालकों ने संयम बनाए रखा। कुछ चालकों ने यह भी बताया कि गैस की आपूर्ति नियमित न होने से यह समस्या और विकराल होती जा रही है।

ये भी पढ़ें-  FASTag Toll: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरें, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर ?

अतिरिक्त पंप की मांग
स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने एकमत होकर मांग की है कि शहर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए। चालकों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द अजमेर में अतिरिक्त एलपीजी पंप की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें रोजाना इस तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े। फिलहाल, एलपीजी संकट का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed