सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Names of Christianganj police station and police post in Ajmer changed both will now be known by this name

Ajmer: अजमेर के क्रिश्चियनगंज पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकी का बदला नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे दोनों

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajmer: अजमेर में सोमवार को क्रिश्चियनगंज पुलिस थाना और चौकी का नाम बदलकर कृष्णगंज कर दिया गया। गृह विभाग की मंजूरी के बाद यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू हो गया है।

Names of Christianganj police station and police post in Ajmer changed both will now be known by this name
क्रिश्चियनगंज पुलिस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर जिले में स्थित क्रिश्चियनगंज पुलिस स्टेशन और क्रिश्चियनगंज पुलिस चौकी का सोमवार को नाम बदल दिया गया। राज्य सरकार के गृह विभाग ने विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए क्रिश्चियनगंज पुलिस थाना और पुलिस चौकी का नाम परिवर्तित करने की स्वीकृति जारी कर दी है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस नाम से जाना जाएगा थाना और चौकी
सरकारी आदेश के अनुसार अब यह क्षेत्र क्रिश्चियनगंज नहीं बल्कि कृष्णगंज के नाम से जाना जाएगा। इसके तहत पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज को अब पुलिस थाना कृष्णगंज तथा पुलिस चौकी क्रिश्चियनगंज को पुलिस चौकी कृष्णगंज के रूप में दर्ज किया जाएगा।

‘कृष्णगंज नाम का उपयोग किया जाए'
पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगे से सभी सरकारी अभिलेखों, पुलिस रिकॉर्ड, सूचना पट्टों और आधिकारिक पत्राचार में केवल ‘कृष्णगंज’ नाम का ही उपयोग किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक जयपुर, अजमेर रेंज के आईजी, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी गई है।



नाम बदलने पर बोले विधानसभा अध्यक्ष
थाने और चौकी का नाम बदलने की अधिसूचना जारी होने के बाद राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अजमेर के क्रिश्चियनगंज पुलिस थाने व पुलिस चौकी का नाम परिवर्तित कर कृष्णगंज किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर किया गया यह निर्णय अजमेर शहर की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करेगा। अजमेर में ऐसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जो सनातन मूल्यों और गौरवशाली विरासत के सम्मान को बढ़ा रहे है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed