सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Opium Smuggled in Truck Wheel Cap, Two Arrested with Narcotics Worth 3.5 Million

Ajmer News: ट्रक के व्हील कैप में छिपाकर हो रही थी अफीम तस्करी, 35 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से लाखों रुपये की अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ajmer News: Opium Smuggled in Truck Wheel Cap, Two Arrested with Narcotics Worth 3.5 Million
अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त
विज्ञापन

विस्तार

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक आयशर ट्रक जब्त किया गया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
Trending Videos


थानाधिकारी पारुल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 8 फरवरी को पुलिस टीम नसीराबाद की ओर से आने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आयशर ट्रक नंबर आरजे 13 जीबी 3264 को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagaur News: शादी के कार्ड पर छापी सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो, बताया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि

वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के ढाले के नीचे दाहिनी ओर आगे वाले टायर के ऊपर बने व्हील कैप में प्लास्टिक बॉक्स छिपाकर रखे मिले। बॉक्स खोलने पर उनमें अफीम से भरे छह पैकेट बरामद हुए। आरोपियों के पास अफीम के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह और भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से अफीम की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed