{"_id":"6aa785b009d09fc59c080040","slug":"rajasthan-ajmer-nagar-nigam-result-2026-ward-wise-winners-and-latest-updates-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम: मंत्री सुरेश सिंह रावत को बड़ा झटका, दोनों वार्ड हारे; कांग्रेस जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम: मंत्री सुरेश सिंह रावत को बड़ा झटका, दोनों वार्ड हारे; कांग्रेस जीती
Mon, 14 Sep 2026 10:57 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:57 AM IST
सार
अजमेर निगम चुनाव के नतीजों में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को बड़ा झटका लगा है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्ड 61 और 54 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड 61 से मीनाक्षी मीणा और वार्ड 54 से प्रीति माहुर विजयी रहीं।
विज्ञापन
अजमेर नगर निगम के परिणाम जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर निगम चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री और केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत अपने ही विधानसभा क्षेत्र पुष्कर में आने वाले दोनों वार्डों में हार गए हैं। वार्ड नंबर 61 और वार्ड नंबर 54 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दोनों ही वार्ड सुरेश सिंह रावत की पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। वार्ड नंबर 61 से एएसआई हरफूल मीणा की पत्नी मीनाक्षी मीणा ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड नंबर 54 से प्रीति माहुर विजयी रही हैं।
80 वाडों में करीब 63.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था
80 वार्डों के लिए हुए चुनाव में करीब 63.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यानी शहर की सरकार चुनने के लिए करीब दो-तिहाई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 4,38,039 मतदाता थे, जिनमें से 2,78,804 मतदाताओं ने मतदान किया। इस बार चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मतदान प्रतिशत को लेकर रही। वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में 66.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके मुकाबले इस बार मतदान 2.52 प्रतिशत अंक कम रहा है। अब आज आने वाले चुनाव परिणाम से साफ होगा कि कम मतदान का असर किस राजनीतिक दल ओर प्रत्याशी के पक्ष में जाता है।
2005 के बाद तीसरा सबसे ज्यादा मतदान
अजमेर नगर निगम के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2026 का 63.65 प्रतिशत मतदान 2005 के बाद तीसरा सबसे ज्यादा मतदान है। वर्ष 2005 में 57.80 प्रतिशत, 2010 में 54.80 प्रतिशत, 2015 में 62.78 प्रतिशत और 2021 में रिकॉर्ड 66.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी 2010 के बाद लगातार दो चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ा, लेकिन इस बार फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई। हालांकि वर्ष 2010 के 54.80 प्रतिशत मतदान की तुलना में इस बार मतदान करीब 8.85 प्रतिशत अंक ज्यादा है। ऐसे में मौजूदा मतदान प्रतिशत को बहुत कम भी नहीं माना जा सकता। लेकिन 2021 के रिकॉर्ड मतदान से पीछे रहना चुनावी विश्लेषण का बड़ा मुद्दा जरूर बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: जयपुर से जोधपुर तक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अजमेर की क्या रहेगी स्थिति?
2021 में भाजपा का था दबदबा
वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा था। भाजपा ने 80 में से 79 वार्डों में चुनाव लड़ते हुए 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 18, निर्दलीयों को 13 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को एक सीट मिली थी। एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। अब आज आने वाले परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं। परिणाम सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि अजमेर नगर निगम में इस बार किस दल को बढ़त मिलती है और शहर की सरकार की कमान किसके हाथ में जाती है।