सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Jaipur Crime News: Violence Erupts Outside Liquor Shop in Jaipur, Vehicles Vandalised, Bike Set on Fire

Jaipur Crime News: जयपुर में शराब ठेके पर बवाल; स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, बाइक को लगाई आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 30 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के महेश नगर में शराब दुकान को लेकर विवाद हिंसक हो गया। भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए और करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

Jaipur Crime News: Violence Erupts Outside Liquor Shop in Jaipur, Vehicles Vandalised, Bike Set on Fire
हिंसक विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के महेश नगर इलाके में रविवार देर रात शराब की दुकान के बाहर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए लोगों ने एक स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार केके फैक्ट्री के पास स्थित शराब की दुकान के बाहर रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोग विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मामला बिगड़ गया और भीड़ ने वहां से गुजर रहे वाहनों पर हमला कर दिया।

Trending Videos

सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने जलती स्कूटी की आग बुझाई और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपद्रव करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 8 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है, जिससे क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी बात को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया। शुरुआत में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर ठेका संचालक पक्ष ने अपने अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद हालात बेकाबू हो गए और उपद्रवियों ने बाइक में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed