{"_id":"69de1d7bcb8323c7690487b9","slug":"alwar-news-3-dead-including-woman-and-child-and-30-injured-in-bus-truck-collision-on-delhi-mumbai-expressway-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत, 30 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत, 30 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar Bus-Truck Accident: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिनान गांव के पास चेनल नम्बर 110 की पुलिया के निकट हुए इस हादसे में एक ट्रैवल बस और केमिकल से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos
बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत
हादसे में बस चालक के साथ एक महिला और एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी और अचानक हुए इस हादसे ने यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
पढ़ें- Udaipur News: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में सास-दामाद की मौत; मासूम की हालत गंभीर
राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही कारण
प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है। फिलहाल मृतकों के शव पिनान चिकित्सालय में रखे गए हैं और मामले की जांच जारी है। इस हादसे की जांच एनएचएआई की टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
