सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 36-Year-Old Man Dies After Being Hit by Truck Near Bakhtal Checkpost; Grief Grips Family

Alwar News: ट्रक की टक्कर से 36 साल के शख्स की मौत, परिवार में पसरा मातम; बख्तल चौकी के पास हुआ दर्दनाक हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के बख्तल चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर रघुनाथ सिंह की मौत हो गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच और चालक की तलाश कर रही है।

Alwar News: 36-Year-Old Man Dies After Being Hit by Truck Near Bakhtal Checkpost; Grief Grips Family
ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित बख्तल चौकी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल बन गया है।

Trending Videos

 
देसूला से बख्तल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मृतक रघुनाथ सिंह पुत्र भूप सिंह, जिला करौली के निवासी थे और पिछले करीब 15 वर्षों से अलवर के देसूला क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। घटना उस समय हुई जब रघुनाथ सिंह देसूला से बख्तल की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बख्तल चौकी के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

पढ़ें- अजमेर में भीषण हादसा: शराबी चालक ने बेकाबू ट्रेलर से बरपाया कहर; 50 मीटर तक घसीटी बाइक, महिला की मौत से हड़कंप
 
इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर चोटों के चलते रघुनाथ सिंह की जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के जीजा गोविंद सिंह ने बताया कि रघुनाथ सिंह अविवाहित थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 
पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई रविवार सुबह की जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed