{"_id":"691aa39a290b58dd470b2f42","slug":"alwar-news-mother-accused-of-killing-her-9-month-old-daughter-grandfather-claims-she-strangled-the-infant-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मां पर लगा अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप, दादा ने खोला राज- 9 महीने की मासूम को गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मां पर लगा अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप, दादा ने खोला राज- 9 महीने की मासूम को गला दबाकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
नौ महीने की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बच्ची के दादा ने उसकी ही मां के ऊपर मासूम को मार डालने का इल्जाम लगाया है।
मां पर लगा दुधमुंही बच्ची की हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात 9 महीने की एक मासूम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची की हत्या उसकी ही मां ने गला और मुंह दबाकर की। इससे पहले भी महिला पर दो दिन पहले घर की भैंसों के चारे में जहर मिलाने का आरोप लगाया जा चुका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Trending Videos
किशनगढ़बास थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देर रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि मूसाखेड़ा गांव में 9 महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बच्ची मृत अवस्था में पाई गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव दादा आजाद खान को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: सिम चालू नहीं हुई, BSNL ने भेज दिया एक लाख का बिल, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया जुर्माना
आजाद खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बहू रूनीजा ने बच्ची अक्सा का गला दबाकर हत्या कर दी। उनका कहना है कि शनिवार रात उन्होंने कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनीं। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो कथित रूप से देखा कि पुत्रवधू अपनी बच्ची का गला दबा रही थी।
परिवार का यह भी कहना है कि दो दिन पहले घर की भैंसें भी अचानक मर गई थीं और शक है कि उनके चारे में भी जहर मिलाया गया था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।