Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
young man was kidnapped in Alwar for ransom of two lakh rupees his life was saved due to promptness of police
{"_id":"69ac1522e2ea9c8cd20a70c7","slug":"a-young-man-from-jharkheda-was-kidnapped-near-double-gate-and-a-ransom-of-rs-2-lakh-was-demanded-alwar-news-c-1-1-noi1339-4023019-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर में दो लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस की सक्रियता से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर में दो लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस की सक्रियता से बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 08:16 AM IST
Link Copied
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में दो लाख रुपये की फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया। झाहारखेड़ा निवासी 21 वर्षीय शहबाज ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शहबाज ने बताया कि वह अपने साथी इमरान के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान जब वे डबल फाटक के पास पहुंचे, तो चार युवक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रास्ते में शहबाज के साथ मारपीट की और उसे धमकाया।
बदमाशों ने भाई से मांगी दो लाख की फिरौती
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन से उसके भाई को कॉल किया और दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों का पीछा किया। पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी घबरा गए और युवक को सुरक्षित छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शहबाज को अपने कब्जे में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस ने इस मामले में गौरव, लोकेश, कुलदीप और हितेष के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।