{"_id":"69a7d0a2f7d906b48d00c63a","slug":"bloody-conflict-over-lighting-lamp-in-field-woman-injured-in-attack-dies-during-treatment-in-alwar-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: खेत में दीपक जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: खेत में दीपक जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Alwar: अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में सीतावाली गांव में खेत में दीपक जलाने को लेकर हुए विवाद में 38 वर्षीय महिला रवि देवी की जान चली गई। घटना मंगलवार रात हुई, जिसमें बाबूलाल यादव और उनके परिजन भी घायल हुए। घायल लोगों को बानसूर उप जिला अस्पताल और बाद में कोटपूतली तथा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आस्था और परंपरा निभाने के प्रयास ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बानसूर के हाजीपुर स्थित सीतावाली गांव में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में 38 वर्षीय महिला की जान चली गई। विवाद की जड़ महज खेत में पूर्वज की याद में दीपक जलाना था।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, सीतावाली निवासी बाबूलाल यादव के पिता का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। बाबूलाल ने अपने निजी खेत में ही पिता का अंतिम संस्कार किया था और पितृ भक्ति के चलते वह पिछले एक साल से प्रतिदिन उस स्थान पर दीपक जलाता आ रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे जब बाबूलाल दीपक जलाने गया, तभी पड़ोसी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
मारपीट में तब्दील हो गई कहासुनी
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के रामकुंवार, दलीप यादव, ओमप्रकाश, राजू और उनके परिवार की महिलाओं ने बाबूलाल और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बाबूलाल और रवि देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान महिला की मौत
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटपूतली रेफर किया गया। हालांकि, रवि देवी की हालत लगातार बिगड़ती रही, जिसके चलते उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान रवि देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस-भाजपा में दावेदारों की दौड़ शुरू
जांच में जुटी पुलिस
बानसूर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण खेत में दीपक जलाना सामने आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने गांव में आपसी भाईचारे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात बरती जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन