Live
PM Modi Delhi Visit Live: 'आपदा वालों का तरीका था, काम कम और बहाने ज्यादा', पीएम मोदी ने AAP पर बोला हमला
Pm Modi Ring Corridor Inauguration Live Updates: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। आज मेट्रो के दो कॉरिडोर चालू हो गए हैं। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गी। वहीं, तीन अन्य कॉरिडोर की नींव भी रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
मेट्रो के नए सेक्शन से लाखों लोगों को बड़ी सुविधा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम सब दिल्ली में विकास को नई गति देने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं। आप लोगों ने एक साल पहले जिस नई उम्मीद और संकल्प के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई थी, उसका परिणाम आज यहां दिख रहा है। मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है। दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में दिल्ली की तस्वीर आती है। दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक है। दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है।'पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज जो मेट्रो का नया सेक्शन शुरू हुआ है, उससे राजधानी के लाखों लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है। खास तौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए अब रोज का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। इन सबके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के शहरों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आना-जाना आसान हो जाएगा।'
पीएम मोदी ने महिला दिवस की दी बधाई
नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा
पीएम मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर चालू हो गए। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिली। वहीं, तीन अन्य काॅरिडोर की नींव भी रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इसमें जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के अंतर्गत तैयार की गई परियोजनाएं भी शामिल हैं।#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को… pic.twitter.com/r3mogNN6hq
यह दिल्ली के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे: सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी जिन 2 महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं (मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क) यह दिल्ली के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे। जिन 3 कॉरिडोर का यहां शिलान्यास होने वाला है, वे भी दिल्ली को गति देने वाले हैं।'कुछ देर में पीएम मोदी देंगे सौगात
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi felicitated during the public event. PM will shortly inaugurate and lay the foundation stone of the Delhi metro projects worth about Rs 18,300 crore.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
The Prime Minister will also inaugurate and lay the foundation stone of multiple… pic.twitter.com/NqkhxtLF9z
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किमी का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi will shortly inaugurate two new corridors of the Delhi Metro. These include the Majlis Park-Maujpur Babarpur (Pink Line) corridor of around 12.3 km and the Deepali Chowk-Majlis Park (Magenta Line) corridor of around 9.9 km.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
The new… pic.twitter.com/HFPWr7JyOG
महत्वपूर्ण रहा यह प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कॉरिडोर इंजीनियरिंग की दृष्टि से भी अहम है। दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का एक हिस्सा लगभग 28.36 मीटर की ऊंचाई तक जाता है। यह दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड सेक्शनों में सबसे ऊंचे हिस्सों में से एक है। वहीं, मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर के निर्माण में यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण करना पड़ा और डबल-डेकर वायडक्ट तैयार किया गया। यह दिल्ली मेट्रो का यमुना नदी पर पांचवां पुल है।मैजेंटा का हिस्सा भी पूरा, नोएडा तक मिलेगी राहत
दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का हिस्सा है। इसकी लंबाई 9.92 किलोमीटर है। इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर पहले से संचालित बोटेनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मैजेंटा लाइन का विस्तार है। इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इसके चालू होने से दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क पहुंचना आसान होगा।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi will shortly inaugurate two new corridors of the Delhi Metro. These include the Majlis Park-Maujpur Babarpur (Pink Line) corridor of around 12.3 km and the Deepali Chowk-Majlis Park (Magenta Line) corridor of around 9.9 km.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
The new… pic.twitter.com/HFPWr7JyOG