{"_id":"69ad34740c53945b8e0caf30","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-plotting-in-raipur-construction-built-on-1-acre-of-land-in-jarwai-demolished-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, जरवाय में 1 एकड़ जमीन पर बने निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, जरवाय में 1 एकड़ जमीन पर बने निर्माण ध्वस्त
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम की जोन-8 टीम ने जरवाय इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम की जोन-8 टीम ने जरवाय इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उक्त जमीन पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाट काटकर तैयार किए जा रहे थे। इसके लिए मुरूम से सड़क भी बना दी गई थी और करीब 12 जगहों पर प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।
सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से मुरूम से बनी सड़क को काट दिया। इसके साथ ही सभी अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए प्लाटिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह रोक दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-8 के उपअभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos