सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News: Anti-social elements create ruckus in Chapra, vandalize administrative vehicles; Bihar police

Bihar News: छपरा में प्रशासनिक गाड़ियों में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों के उत्पात से तनाव; बढ़ाई गई सुरक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Saran News: छपरा के जगदम कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों ने प्रशासनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात नियंत्रित किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Saran News: Anti-social elements create ruckus in Chapra, vandalize administrative vehicles; Bihar police
प्रशासनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छपरा शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रशासनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के जगदम कॉलेज के पास हुई, जहां अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।

Trending Videos

 
स्थानीय मामले को लेकर जुटी भीड़, गाड़ियों को बनाया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी स्थानीय मामले को लेकर लोगों की भीड़ वहां जमा हुई थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल का फायदा उठाते हुए सारण जिला प्रशासन की गाड़ियों को निशाना बना लिया। जिला खनन पदाधिकारी की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को समझाने की कोशिश की और स्थिति को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद हालात को सामान्य कर लिया गया।
 
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय कई थानों की पुलिस, एसडीपीओ सदर, सदर एसडीओ के अलावा सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।

पढ़ें- Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुराल के पास बगीचे में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, दोषियों की पहचान की कोशिश
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ करना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दोषियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
 
कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed